कोलकाता-हावड़ा नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों के चयन पर एकतरफा फैसला नहीं, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल की दो-टूक
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने कोलकाता और हावड़ा नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों के चयन पर स्पष्ट निर्देश ...और पढ़ें

राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल की तस्वीर (फाइल)
HighLights
प्रत्याशियों के चयन पर एकतरफा फैसला नहीं होगा।
जमीनी स्तर से नामों का प्रस्ताव आने पर समीक्षा।
लक्ष्मीपूजा के बाद आवेदनों पर विचार, कालीपूजा तक अंतिम।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता और हावड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने बैठक कर प्रदेश नेतृत्व को स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रत्याशियों के नाम पर कोई भी नेता एकतरफा फैसला नहीं करेगा।
जमीनी स्तर से नामों का प्रस्ताव आने के बाद जिला चुनाव कोर कमेटी और प्रदेश नेतृत्व के स्तर पर उनकी समीक्षा होगी। इसके बाद ही प्रत्याशियों के नामों की अंतिम घोषणा की जाएगी। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व प्रत्याशियों के चयन को लेकर संगठन के भीतर किसी तरह की नाराजगी नहीं चाहता। पार्टी इसी महीने दोनों नगर निगमों के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार करना चाहती है। दोनों नगर निगमों के चुनाव नवंबर के अंत में होने की संभावना है।
ये रहे मौजूद
सुनील बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, कोलकाता नगर निगम चुनाव के प्रभारी केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और हावड़ा नगर निगम चुनाव के प्रभारी राज्यसभा सदस्य राहुल सिन्हा मौजूद थे। इनके अलावा प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री अमिताभ चक्रवर्ती, विधायक संजय सिंह और रुद्रनील घोष समेत प्रदेश के अन्य महासचिव भी बैठक में शामिल हुए।
आम लोगों से मांगे आवेदन
पार्टी सूत्रों के अनुसार विभिन्न वार्डों से प्रत्याशी बनने के दावेदारों के नाम प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच चुके हैं। कुछ वार्डों में दावेदारों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में ड्राप बाक्स रखकर आम लोगों से भी प्रत्याशी बनने के आवेदन लिए जा रहे हैं। लक्ष्मीपूजा समाप्त होने के बाद आवेदनों पर विचार-विमर्श और छंटनी की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद कालीपूजा तक उम्मीदवारों के नाम अंतिम करने का लक्ष्य रखा गया है।
