Move to Jagran APP

सोशल मीडिया की मदद से आठ दिनों से लापता मां को बेटे ने खोजा

पंथपाड़ा की रहने वृद्ध महिला को स्वयंसेवी संस्था की मदद से सोशल मीडिया के जरिए बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान श्यामली (65) के रूप में हुई। वह दिमागी रूप से बीमार बताई जा रही है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 12:15 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 12:15 PM (IST)
सोशल मीडिया की मदद से आठ दिनों से लापता मां को बेटे ने खोजा
सोशल मीडिया की मदद से आठ दिनों से लापता मां को बेटे ने खोजा

जागरण संवाददाता, नदिया। राणाघाट थानांतर्गत श्यामनगर ग्राम पंचायत के पंथपाड़ा की रहने वृद्ध महिला को स्वयंसेवी संस्था की मदद से सोशल मीडिया के जरिए बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान श्यामली दास (65) के रूप में हुई। वह दिमागी रूप से बीमार बताई जा रही है। वह यह भी नहीं बता पा रही कि क्यों और कहां चली गई थी। बावजूद इसके वृद्धा को पाने के बाद परिवार का हर सदस्य खुश है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक पंथपाड़ा निवासी श्यामली अपने पति और बेटे सुभाष दास के साथ रहती थी। पर मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के कारण एक ही घर में रहने के बावजूद पति-बेटे के अलग-थलग रहती थी। बेटे सुभाष की मानें तो बिना किसी को बताए उसकी मां गत 19 फरवरी की दोपहर दो बचे अचानक घर से कहीं चली गई थी।

वह घर लौटने पर मां को न पाकर उनकी काफी तलाश की पर वो नहीं मिली। उसी दिन शाम को सुभाष ने थाने में मां श्यामली के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने रेल पुलिस से भी संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। एक दिन सुभाष ने सोशल साइट पर मां की तस्वीर देखा, जिसे एक स्वयंसेवी संस्था ने अपलोड की थी।

उसमें श्यामली चाकदा के किसी गांव में स्थित एक घर के बरामदे में चहलकदमी करती दिख रही है। सुभाष ने स्वयंसेवी संस्था द्वारा दिए नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद संस्था वाले ही श्यामली को वापस सुभाष के पास छोड़ गए। इसके लिए सुभाष ने संस्था के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

उधर संस्था के सदस्यों ने बताया कि वृद्धा के मिलने के बाद सबसे पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि वो वहां से भी कहीं चली गई। पर गत मंगलवार को चाकदह के घुघिया इलाके से श्यामली को दोबारा बरामद कर लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.