विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: सिलीगुड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे लोगों पर चढ़ा ट्रैक्टर, हादसे में 5 घायल, 3 की हालत गंभीर

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:48 PM (IST)

सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा में विजयादशमी की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे लोगों को रौंद दिया, जिसमें ...और पढ़ें

सिलीगुड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर ने लोगों को रौंदा

सिलीगुड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर ने लोगों को रौंदा

HighLights

  1. सिलीगुड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर हादसा।

  2. अनियंत्रित ट्रैक्टर ने लोगों को रौंदा, पांच घायल।

  3. तीन घायलों की हालत गंभीर, चालक की तलाश।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। विजयादशमी की रात माटीगाड़ा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। माटीगाड़ा थाना अंतर्गत मिरिक हाईवे इलाके में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया।

घटना में चार से पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घायलों को उत्तर बंगाल मेडिकल कालेज एवं निजी नर्सिंग होम ले जाया गया है, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही माटीगाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में एक स्थानीय क्लब की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था। इसी दौरान बांसबाड़ी घाट से माटीगाड़ा की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ट्रैक्टर खाली था और उसका चालक नशे में धुत था। वाहन की गति काफी तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं, चालक की तलाश की जा रही है।