विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता हादसे के बाद अलर्ट पर सिलीगुड़ी प्रशासन, दुर्गा पूजा के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए 147 एंबुलेंस तैनात

Published: Sun, 18 Oct 2026 03:10 PM (IST)

कोलकाता के चोरबागान हादसे के बाद सिलीगुड़ी प्रशासन ने दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। आपातकालीन स्थितियों से ...और पढ़ें

कोलकाता हादसे के बाद सिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा सुरक्षा बढ़ी (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

कोलकाता हादसे के बाद सिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा सुरक्षा बढ़ी (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी । कोलकाता के चोरबागान में पूजा मंडप में हुए हादसे के बाद दुर्गा पूजा के दौरान सिलीगुड़ी में भी सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पूजा के दौरान किसी अप्रिय घटना या स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए परिवहन विभाग की ओर से 147 एंबुलेंस की सूची सिलीगुड़ी महकमा प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है।

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए इस सूची को सार्वजनिक किया है।

दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के जुटने से शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस और पूजा कमेटियों के लिए चुनौती बन जाता है। इसे देखते हुए आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी दुर्घटना या श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।

सूची में एंबुलेंस चालकों के नाम, फोन नंबर और पते दिए गए हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकें।

उल्लेखनीय है कि शनिवार रात को कोलकाता के चोरबागान पूजा मंडप में अचानक मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई। घटना में 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। रिपोर्ट बताते हैं कि जब भगदड़ की घटना घटी उसे वक्त पूजा पंडाल के आसपास एंबुलेंस व अन्य चिकित्सा सेवाएं मौजूद नहीं थे।