विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मतुआ समुदाय के लोगों को नागरिकता प्रमाणपत्र मिलने में नहीं होगी कोई परेशानी', CM शुभेंदु का एलान

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:46 PM (IST)

शुभेंदु अधिकारी ने बनगांव में मतुआ समुदाय को सीएए प्रमाणपत्र मिलने में कोई परेशानी न होने का आश्वासन दिया।

मतुआ समुदाय को सीएए प्रमाणपत्र मिलने में नहीं होगी परेशानी: CM शुभेंदु

मतुआ समुदाय को सीएए प्रमाणपत्र मिलने में नहीं होगी परेशानी: CM शुभेंदु

HighLights

  1. मतुआ समुदाय को सीएए प्रमाणपत्र मिलने में नहीं होगी परेशानी

  2. मई में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रक्रिया में तेजी

  3. अन्नपूर्णा भंडार योजना से 72 हजार महिलाओं को लाभ

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को मतुआ समुदाय के गढ़ उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में दुर्गापूजा के उद्घाटन के दौरान नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर बड़ा संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने की प्रक्रिया के तहत मतुआ समुदाय के लोगों को सीएए प्रमाणपत्र मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी।

मतुआ समुदाय को सीएए प्रमाणपत्र मिलने में नहीं होगी परेशानी

मुख्यमंत्री के मुताबिक, मई में राज्य में भाजपा की सरकार बनने और केंद्रीय गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य में सीएए प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने इसे मतुआ समुदाय के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में पेश किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएए प्रमाणपत्र प्राप्त करने और नाम दर्ज कराने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उनके इस बयान को मतुआ समुदाय के बीच नागरिकता से जुड़े मुद्दे पर भरोसा कायम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे बनगांव क्षेत्र में नागरिकता का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है।

‘तिलचट्टों’ से सतर्क रहने की अपील की

मुख्यमंत्री ने इस दौरान एसआइआर के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कई दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर विपक्षी दलों और काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर भी निशाना साधा।

शुभेंदु ने कहा कि छारपोकों’, ‘तिलचट्टों’ और दिमागी नक्सलियों से सतर्क रहने की जरूरत है। उनके मुताबिक, ये ताकतें भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अन्नपूर्णा भंडार योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि बनगांव क्षेत्र में लगभग 72 हजार महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की सहायता राशि मिल रही है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई अन्य पात्र महिला अब तक योजना का लाभ पाने से वंचित है, तो वह आवेदन कर सकती है। आवेदनों की जांच के बाद पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।