'कॉकरोचों से देश को सख्ती से निपटना होगा', CJP के प्रदर्शनों पर बोले शुभेंदु अधिकारी
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शनों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सीजेपी प्रदर्शनों को लेकर बोले सीएम शुभेंदु (फाइल फोटो)
HighLights
शुभेंदु अधिकारी ने विरोध प्रदर्शनों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
कहा, बंगाल में ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं होंगी।
पांशकुड़ा के विकास का आश्वासन दिया, धन की कमी नहीं।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। एसआईआर के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के लगातार विरोध प्रदर्शनों को लेकर गरमाई राजनीति के बीच बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश के भीतर से ही देश को कमजोर करने और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने की कोशिश की जा रही है। देश को ऐसी गतिविधियों से सख्ती से निपटना होगा। अपने गृह जिले पूर्व मेदिनीपुर के पांशकुड़ा स्थित मेचोग्राम में दुर्गापूजा के उद्घाटन के मौके पर शुभेंदु ने स्पष्ट कहा कि देश के लोग ऐसी कोशिशों को स्वीकार नहीं करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल में अशांति फैलाने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पांशकुड़ा के विकास को लेकर भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के लिए धन की कमी बाधा नहीं बनेगी।
