विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जादवपुर विश्वविद्यालय के बाद अब साउथ कलकत्ता लॉ कालेज में भिड़े SFI और ABVP के सदस्य

Published: Fri, 25 Sep 2026 08:59 PM (IST)

जादवपुर विश्वविद्यालय के बाद अब साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एसएफआई और एबीवीपी के सदस्य झंडे लगाने को लेकर भिड़ ...और पढ़ें

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एसएफआई-एबीवीपी सदस्य भिड़े

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एसएफआई-एबीवीपी सदस्य भिड़े

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। जादवपुर विश्वविद्यालय के बाद अब साउथ कलकत्ता लॉ कालेज में वामपंथी संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) के सदस्य शुक्रवार को आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में झंडे लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो झड़प में बदल गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। एसएफआइ के प्रवक्ता सत्यजीत भंडारी ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के सदस्यों ने उनके झंडों को हटा दिया, जिसके बाद टकराव हुआ।

वहीं, एबीवीपी नेता अनंत बारुई का आरोप है कि एसएफआइ समर्थक कुछ बाहरी लोगों के साथ कालेज परिसर में पहुंचे और उनके सदस्यों पर हमला किया।

इस बीच कालेज की उप प्रधानाचार्य डा नैना चटर्जी ने स्पष्ट किया कि कालेज परिसर में किसी भी संगठन का झंडा लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मालूम हो कि साउथ कलकत्ता ला कालेज का कसबा परिसर पहले भी विवादों में रहा है।

जून, 2025 में यहां 24 साल की कानून की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप के बाद परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे थे।