Move to Jagran APP

Corona in Bengal: कोलकाता में वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार अंजन बंदोपाध्याय का निधन, राज्यपाल व ममता ने जताया शोक

बंदोपाध्याय 56 साल के थे और वह बांग्ला समाचार चैनल जी-24 घंटा के संपादक थे। अधिकारी ने बताया कि बंदोपाध्याय का निधन रात करीब नौ बजकर 25 मिनट पर हुआ। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बंदोपाध्याय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

By Priti JhaEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 09:52 AM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 10:04 AM (IST)
Corona in Bengal: कोलकाता में वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार अंजन बंदोपाध्याय का निधन, राज्यपाल व ममता ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकप्रिय टीवी प्रस्तोता अंजन बंदोपाध्याय

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकप्रिय टीवी प्रस्तोता अंजन बंदोपाध्याय का रविवार रात को कोलकाता के एक निजी अस्पाल में निधन हो गया। वह करीब एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए थे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

loksabha election banner

बंदोपाध्याय 56 साल के थे और वह बांग्ला समाचार चैनल जी-24 घंटा के संपादक थे। अधिकारी ने बताया कि बंदोपाध्याय का निधन रात करीब नौ बजकर 25 मिनट पर हुआ। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बंदोपाध्याय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। अंजन बंदोपाध्याय बंगाल के मौजूदा मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय के भाई थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.