विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संदेशखाली में शाहजहां की करीबी TMC नेत्री के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश, फेंके अंडे

Published: Tue, 25 Aug 2026 06:58 PM (IST)

संदेशखाली में महिलाओं ने पूर्व तृणमूल नेता शेख शाहजहां की करीबी मिठू सरदार का विरोध किया।

संदेशखाली में महिलाओं ने तृणमूल नेता मिठू सरदार का विरोध किया (शेख शाहजहां, फाइल फोटो)

संदेशखाली में महिलाओं ने तृणमूल नेता मिठू सरदार का विरोध किया (शेख शाहजहां, फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में मंगलवार को पूर्व तृणमूल नेता शेख शाहजहां की करीबी मानी जाने वाली ब्लाक तृणमूल अध्यक्ष मिठू सरदार को स्थानीय महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

दोपहर में सड़क पर मिठू को देखते ही महिलाओं ने उनका घेराव कर विरोध जताया और उन पर अंडे फेंके। आरोप है कि मिठू ने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर कई तरह की अनियमितताएं की हैं।

विरोध के दौरान मिठू सरदार पर अंडे फेंके गए

मिठू संदेशखाली-1 ब्लाक तृणमूल की अध्यक्ष होने के साथ पंचायत समिति की सदस्य भी हैं। शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद विभिन्न आरोपों में उन्हें भी गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आई हैं। मंगलवार को घर से निकलने के बाद स्थानीय महिलाओं ने उन्हें सड़क पर घेर लिया।

विरोध के दौरान उन पर अंडे फेंके गए। बताया गया कि मिठू किसी तरह वहां से निकलकर एक दुकान में चली गईं। बाद में उन्हें दुकान से बाहर निकालकर फिर अंडे फेंके गए। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि मिठू ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लाखों रुपये का कथित तौर पर गबन किया है।

ईडी पर हमले के मामले में भी हुई थी गिरफ्तारी

राशन घोटाला मामले की जांच के दौरान शेख शाहजहां के घर पर तलाशी लेने पहुंची ईडी की टीम पर हमला हुआ था। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों पर हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने शाहजहां की करीबी मिठू सरदार को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उनके खिलाफ आर्थिक अनियमितताओं समेत कई अन्य आरोप भी लगाए गए हैं।