ममता बनर्जी के विपक्षी गुट ऋतब्रत को झटका, सबिना यास्मीन ने पद से दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल की पूर्व मंत्री और सुजापुर विधायक सबिना यास्मीन ने ऋतब्रत गुट की डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश महिला ...और पढ़ें

ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी की तस्वीर (फाइल)
HighLights
सबीना यास्मीन ने डीटीसी महिला शाखा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।
शारीरिक और पारिवारिक परिस्थितियों को इस्तीफे का कारण बताया।
ऋतब्रत गुट को पश्चिम बंगाल में लगा बड़ा झटका।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की पूर्व मंत्री और सुजापुर की विधायक सबिना यास्मीन ने ऋतब्रत गुट की डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस (डीटीसी) की प्रदेश महिला शाखा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी शारीरिक और पारिवारिक परिस्थितियों को इसकी वजह बताया है। इस संबंध में उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब मित्र को पत्र भेजा है।
वाट्सऐप के जरिए भेजा इस्तीफा
सबिना ने कहा कि महिला शाखा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्हें पूरे राज्य में दौरा करना होगा। मौजूदा शारीरिक और पारिवारिक परिस्थितियों में उनके लिए यह संभव नहीं है। ऐसे में पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने वाट्सऐप के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है।
तृणमूल में फूट के बाद ऋतब्रत गुट में हुई थीं शामिल
राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस में फूट पड़ गई थी। ममता बनर्जी का साथ छोड़कर करीब 60 विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय के गुट में चले गए थे। इस गुट ने ऋतब्रत को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना था। सबिना यास्मीन भी इसी गुट में शामिल हुई थीं और उन्हें प्रदेश महिला शाखा का अध्यक्ष बनाया गया था। सबिना ने यह भी स्पष्ट किया कि 'ऋतब्रत तृणमूल' नाम से कोई अलग पार्टी नहीं है और उन्हें तृणमूल कांग्रेस में ही प्रदेश महिला शाखा का अध्यक्ष बनाया गया था।
