'विधवा होने पर भी लगाऊंगी सिंदूर', रूपा गांगुली ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
भाजपा विधायक और अभिनेत्री रूपा गांगुली ने सिंदूर लगाने को अपनी निजी पसंद बताया है और कहा कि वह विधवा ...और पढ़ें

रूपा गांगुली का सिंदूर पर बेबाक बयान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भाजपा विधायक और अभिनेत्री रूपा गांगुली ने सिंदूर लगाने को लेकर उठने वाले सवालों पर बेबाक जवाब देते हुए कहा है कि विधवा होने पर भी वह सिंदूर लगाना जारी रखेंगी। उन्होंने साफ कहा कि सिंदूर लगाना उनकी अपनी पसंद है और इसके लिए वह किसी को जवाब देने के लिए बाध्य नहीं हैं।
रूपा ने कहा कि वह कुरुक्षेत्र से लाए गए मां भद्रकाली के नाम का सिंदूर लगाती हैं।
सोनारपुर दक्षिण की विधायक रूपा गांगुली ने एक साक्षात्कार में इस सामाजिक धारणा पर भी सवाल उठाया कि पति की मृत्यु के बाद किसी महिला को सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसलिए और किसके लिए सिंदूर लगाती हैं, इसका जवाब किसी को नहीं देंगी।
अभिनय करियर से किया था समझौता
रूपा गांगुली ने 1992 में मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुव मुखोपाध्याय से शादी की थी। हालांकि, उनका वैवाहिक संबंध लंबे समय तक नहीं चला और 2007 में दोनों का तलाक हो गया। इससे पहले रूपा ने अपने वैवाहिक जीवन के बारे में बताते हुए कहा था कि गृहस्थी बचाने के लिए उन्होंने अभिनय करियर से भी समझौता किया था।
वह शूटिंग का समय इस तरह तय करती थीं कि सुबह नौ बजे से पहले और रात दस बजे के बाद काम न करना पड़े। शूटिंग खत्म होते ही घर लौटने की कोशिश करती थीं। इसके बावजूद उनका रिश्ता कायम नहीं रह सका।
सिंदूर खेला को लेकर ट्रोलिंग पर नुसरत का जवाब
बांग्ला अभिनेत्री नुसरत जहां ने दुर्गापूजा के दौरान सिंदूर खेला को लेकर धर्म के नाम पर हो रही आलोचना का जवाब दिया है। दशमी के दिन लाल किनारे वाली सफेद साड़ी, शंख-पोला और मांग में सिंदूर लगाए उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनकी धार्मिक पहचान को लेकर सवाल उठाए गए।
अभिनेत्री ने स्पष्ट कहा कि त्योहार सभी के होते हैं और उन्हें मनाना व्यक्तिगत पसंद का मामला है। उन्होंने आलोचकों से कहा कि यदि उन्हें लगता है कि वे अपने धर्म के बारे में सब कुछ जानते हैं, तो वे अपनी मान्यताओं को अपने तक रखें। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुश रखने की कोशिश कर रही हैं और दूसरों को भी ऐसा ही करना चाहिए।
वह अपने घर में जन्माष्टमी, शिवरात्रि और दीपावली जैसे त्योहार भी मनाती हैं। अभिनेत्री और यश दासगुप्ता की निजी जिंदगी तथा उनकी धार्मिक आस्था को लेकर समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं।
