बंगाल में RSS के कार्यक्रम के दौरान साधु-संतों पर हमला, TMC समर्थकों पर गंभीर आरोप; एक गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के भगवानपुर में आरएसएस के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में स्वामी सूर्यानंद सहित साधु-संतों पर हमला ...और पढ़ें
-1769965475963_m.webp)
बंगाल में RSS के कार्यक्रम के दौरान साधु-संतों पर हमला TMC समर्थकों पर गंभीर आरोप एक गिरफ्तार
HighLights
आरएसएस कार्यक्रम में साधु-संतों पर हमला, टीएमसी पर आरोप।
'जय श्रीराम' नारे पर धमकी, स्वामी सूर्यानंद घायल।
मुख्य आरोपी जगन्नाथ माइती गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी।
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भगवानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वामी सूर्यानंद व अन्य साधु-संतों पर हमले की घटना घटी है।
हमले का आरोप टीएमसी समर्थकों पर लगा है। आरोप है कि हमलावरों ने साधु-संतों को जय श्रीराम के नारे लगाने पर जान से मारने की धमकी दी है। उनकी पिटाई की। पुलिस ने इस घटना में मुख्य आरोपित जगन्नाथ माइती को गिरफ्तार किया है।
की गई पिटाई
जानकारी के मुताबिक पूर्व मेदिनीपुर जिले के भगवानपुर ब्लाक एक के अंतर्गत गुडग़्राम में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक कार्यकम का आयोजन किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान स्वामी सूर्यानंद व अन्य साधु-संतों पर हमला किया गया और उनकी पिटाई की गई।
घायल स्वामी सूर्यानंद को चंडीपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान अचानक चार लोग आए और कहा कि तुम लोग जय श्रीराम के नारे क्यों लगा रहे हो। हमने कहा कि श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।
इसके बाद वे हम लोगों को गालियां देने लगे और हमला किया। कपड़े फाड़ दिए। भाजपा नेता शंकुदेव पांडा समेत भाजपा के कई नेताओं ने स्थानीय थाने में घटना की पूरी जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे तृणमूल समर्थकों का हाथ है। बंगाल में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। इस घटना के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
TMC ने आरोपों से किया इनकार
वहीं टीएमसी ने इस घटना में पार्टी समर्थकों का हाथ होने से साफ इन्कार किया है और कहा है कि यह भाजपा की आपसी कलह का नतीजा है। जिले के पुलिस अधीक्षक मिथुन दे ने कहा कि जगन्नाथ माइती और उसके सहयोगियों पर हमले का आरोप है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जगन्नाथ माइती को गिरफ्तार किया गया है।
