विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: एसोर्ट ऐप के जरिए और ज्यादा बिजनेस ओनर्स को जोड़ने में मिलेगी मदद : रोशन सिंह बिष्ट

By Priti JhaEdited By:
Published: Tue, 03 Aug 2021 09:44 AM (IST)

एसोर्ट ऐप पर मिलने वाले सेक्शन- पर्सनल बिजनेस डैशबोर्ड टीम एनालीटिक्स यूजर्स को बिजनेस इवेलुएट करने से लेकर अपनी अब ...और पढ़ें

एसोर्ट ऐप के जरिए और ज्यादा बिजनेस ओनर्स को जोड़ने में मिलेगी मदद
एसोर्ट ऐप के जरिए और ज्यादा बिजनेस ओनर्स को जोड़ने में मिलेगी मदद

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। देश की पहली को-कॉमर्स कंपनी एसोर्ट के प्लेटफार्म से देश के अलग अलग इलाकों से आने वाले उद्योगपति, एंटरप्रेन्योर आदि जुड़े हैं, जिन्हें यहां अपनी सेल्स बढ़ाने, कम्युनिटी के सदस्यों और ग्राहकों से बेहतर कम्युनिकेशन करने और अपने ग्रोथ के लिए नए विकल्प तलाशने में बहुत मदद मिलती है। और अब डायनेमिक बेनिफिशियल अकॉर्ड मार्केटिंग के एसोर्ट प्लेटफार्म ने एक कदम और आगे बढ़ाया और एसोर्ट ऐप को लॉन्च किया। इसके ज़रिये इनसे जुड़ी बिजनेस कम्युनिटी को अब और भी आसानी होगी और वे तेज़ी से आगे बढ़ेंगे।

रोशन सिंह बिष्ट- सीईओ एंड फाउंडर ऑफ़ डायनामिक बेनिफिशियल एकोर्ड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, “ग्राहकों और बिजनेस ओनर्स की सहूलियत और आसानी को ध्यान में रखते हुए इस ऐप को लॉन्च किया गया है। एसोर्ट ऐप के ज़रिये और भी ज्यादा बिजनेस ओनर्स और कस्टमर्स को जोड़ने में मदद मिलेगी।”

एसोर्ट ऐप आईओएस और एंड्राइड दोनों पर मौजूद है, जहां से इसे डाउनलोड करके इस्तेमाल किया जा सकता है। कोविड महामारी के दौर में भी जब सभी आर्थिक तंगी के दौर से गुज़र रहे थे, एसोर्ट एक ऐसा प्लेटफार्म रहा जिसने अपनी बिजनेस कम्युनिटी का हौसला बनाए रखा, उनको सेल्स में मदद की और उनके बिज़नस आईडिया के साथ मायूस नहीं होने दिया बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाया।

एसोर्ट ऐप पर मिलने वाले सेक्शन- पर्सनल, बिजनेस, डैशबोर्ड, टीम एनालीटिक्स यूजर्स को बिजनेस इवेलुएट करने से लेकर अपनी अब तक की प्रोग्रेस को देखने में मदद करते हैं। एसोर्ट ऐप पर “माय फीड” सेक्शन यूजर के लिए बहुत उपयोगी है, इस सेक्शन के अंतर्गत वेंडर पार्टनर्स, डिजिटल इन्फ़्लुएन्सर्स आदि के रिव्यु मौजूद होते हैं, जहां से यूजर को बहुत कुछ एनालाइज़ करने में मदद मिलती है।

वहीँ डैशबोर्ड का सेक्शन बिजनेस ओनर्स को बिजनेस वॉल्यूम, प्रीवियस साइकिल रेवेन्यु, क्रेडिट अवेलेबल आदि से जोड़ता है जो एक प्रकार का उसके बिजनेस में ग्रोथ की गुंजाइश और प्रोग्रेस दोनों को समझने में मदद करता है। इसी प्रकार अन्य बहुत से ऑप्शन्स एसोर्ट ऐप एक्स्प्लोर करने पर सामने आते हैं जो यूजर के लिए बहुत उपयोगी हैं।