विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ममता बनर्जी को बाहर करो, हम इंडी गठबंधन में आ जाएंगे'; ऋतब्रत गुट ने रखी शर्त

Published: Fri, 02 Oct 2026 02:13 PM (IST)

ऋतब्रत बनर्जी समर्थक गणतांत्रिक तृणमूल (डीटीसी) ने ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन से हटाने पर शामिल होने की इच्छा जताई है, उनकी भाजपा विरोधी भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

ममता बनर्जी और ऋतब्रत

ममता बनर्जी और ऋतब्रत

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। चुनाव में अनियमितता के आरोपों के बीच इंडिया गठबंधन की सक्रियता बढ़ने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी समर्थक गुट ने ममता बनर्जी के भाजपा विरोध पर सवाल उठाया है।

गणतांत्रिक तृणमूल (डीटीसी) के नेता और विधानसभा में विपक्ष के सचेतक अखरुज्जमान ने कहा कि यदि कांग्रेस ममता बनर्जी को इंडिया से बाहर कर दे तो उनकी पार्टी भी इसमें शामिल हो सकती है।

अखरुज्जमान ने लगाए गंभीर आरोप

अखरुज्जमान ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी का अतीत भाजपा के संकट के समय उसका समर्थन करने का रहा है। उन्होंने दावा किया कि फिलहाल अलग-थलग पड़ने के कारण ममता आइएनडीआइए में हैं और जरूरत पड़ने पर फिर एनडीए का समर्थन कर सकती हैं।

ममता टीएमसी विधायक ने किया पलटवार

ममता-तृणमूल के विधायक कुणाल घोष ने इस बयान को खारिज करते हुए कहा कि ममता ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी, तभी अखरुज्जमान समेत उनके समर्थक विधायक बन सके। उन्होंने ऋतब्रत गुट को ‘भाजपा समर्थित विरोधी’ बताते हुए कहा कि यह बात पहले ही साबित हो चुकी है।