यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kolkata Doctor Case: आरजी कर रेप-मर्डर केस के तीन महीने पूरे, कोलकाता की सड़कों पर डॉक्टरों का प्रदर्शन
Kolkata RG Kar Case कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की जघन्य घटना ...और पढ़ें

HighLights
- जूनियर डॉक्टरों ने कॉलेज स्क्वायर से शहर के बीचों-बीच स्थित एस्प्लेनेड तक निकाली रैली।
- सियालदह कोर्ट में सोमवार से शुरू होगी मामले पर सुनवाई।
पीटीआई, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में डॉक्टर एक बार फिर सड़कों पर उतरे हैं और आरजी कर कांड की पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है। जूनियर डॉक्टरों ने बलात्कार और हत्या की शिकार महिला के लिए न्याय की मांग करते हुए शनिवार को कोलकाता में रैली निकाली।
यह रैली आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना के तीन महीने पूरे होने पर निकाली गई। इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया था। पीटीआई के अनुसार रैली में उनके मुद्दों से सहानुभूति रखने वाले आम लोगों के एक वर्ग ने भी हिस्सा लिया। जूनियर डॉक्टरों ने कॉलेज स्क्वायर से शहर के बीचों-बीच स्थित एस्प्लेनेड तक रैली निकाली।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Junior doctors hold protest march at College Square over RG Kar Medical College & Hospital rape-murder incident. pic.twitter.com/r4PdE3rShZ
— ANI (@ANI) November 9, 2024
आरजी कर कांड में कुल 51 गवाह
बता दें कि आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दरिंदगी की घटना में कुल 51 गवाह हैं। कोलकाता के सियालदह कोर्ट में सोमवार से इस मामले पर रोजाना सुनवाई शुरू होगी। मालूम हो कि मुख्य आरोपित सिविक वालंटियर संजय राय के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं।
दूसरी तरफ घटना के तीन महीने पूरे होने पर वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के सदस्य शनिवार को फिर सड़क पर उतरे। उनके जुलूस में बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। वहीं जूनियर डॉक्टरों के एक अन्य संगठन वेस्ट बंगाल जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन की ओर से जन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
