Move to Jagran APP

West Bengal : प्रख्यात रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का शनिवार सुबह कोलकाता में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 01:24 PM (IST)
West Bengal : प्रख्यात रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
West Bengal : प्रख्यात रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कोलकाता, राज्य ब्यूरो।  प्रख्यात रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम (85) का शनिवार सुबह कोलकाता में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वा दाम पिछले कई दिनों से बीमार थीं। शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

loksabha election banner

1935 में कोलकाता में जन्मीं पूर्वा दाम मे रवींद्र संगीत को अपने सुर से नया आयाम दिया। 80 के दशक में उनकी लोकप्रियता चरम पर थी। रवींद्र संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 2013 में पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से उन्हें 'संगीत सम्मान' से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर बांग्ला संगीत जगत में शोक की लहर है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ पूर्वा दाम के करीबी संबंध थे। ममता के अनुरोध पर उन्होंने राज्य सरकार के कई अनुष्ठानों में रवींद्र संगीत प्रस्तुत किया था। बीमारी के समय भी ममता नियमित रूप से उनकी खबर लेती थीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.