बंगाल-रेजीनगर उपचुनाव से पहले गरमाई सियासत, चुनावी हिंसा की साजिश के मामले में हुमायूं कबीर को पुलिस का नोटिस
रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले आम जनता विकास पार्टी के नेता हुमायूं कबीर को एक प्रसारित ऑडियो मामले में पुलिस ...और पढ़ें

रेजीनगर उपचुनाव से पहले हुमायूं कबीर को पुलिस का नोटिस
HighLights
हुमायूं कबीर को रेजीनगर उपचुनाव से पहले पुलिस ने तलब किया।
चुनावी हिंसा की साजिश से जुड़े ऑडियो मामले में पूछताछ होगी।
कबीर ने पुलिस नोटिस को चुनाव प्रचार प्रभावित करने का आरोप लगाया।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले आम जनता विकास पार्टी के नेता हुमायूं कबीर को पुलिस ने एक प्रसारित डियो मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। शनिवार को बहरमपुर थाने की पुलिस उनके शक्तिपुर स्थित आवास पहुंची और सोमवार को थाने में उपस्थित होने का नोटिस दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चुनाव के दौरान हिंसा भड़काने की कथित साजिश से जुड़े प्रसारित आडियो की जांच के सिलसिले में यह नोटिस दिया गया है।
बताया गया है कि कुछ दिन पहले दो लोगों के बीच बातचीत का एक आडियो सामने आया था। इसमें मुर्शिदाबाद में निर्माणाधीन बाबरी मस्जिद पर भाजपा का झंडा लगाने की बात कही गई थी। आरोप है कि बातचीत में हुमायूं कबीर की आवाज थी। हालांकि, संबंधित आडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू करने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसी जांच के सिलसिले में अब हुमायूं कबीर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रेजीनगर में छह अक्टूबर को विधानसभा उपचुनाव होना है।
हुमायूं कबीर का आरोप है कि चुनाव प्रचार के बीच पुलिस की ओर से लगातार पूछताछ के लिए बुलाया जाना उनके प्रचार को प्रभावित करने की कोशिश है।
