विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RBI गवर्नर ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की, वित्तीय मुद्दों पर हुई चर्चा

Published: Sat, 13 Jun 2026 11:25 PM (IST)

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने नवान्न में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की और राज्य के आर्थिक व वित्तीय मुद्दों पर चर्चा की।

RBI गवर्नर ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की।

RBI गवर्नर ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की।

HighLights

  1. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की।

  2. राज्य के आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

  3. यह बैठक बंगाल के पहले बजट से ठीक पहले हुई।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शनिवार को यहां राज्य सचिवालय नवान्न में बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की और आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शुभेंदु ने फेसबुक पर एक पोस्ट में आरबीआई गवर्नर के साथ राज्य सचिवालय में हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।
इस मुलाकात के बारे में हालांकि कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दोनों ने राज्य की अर्थव्यवस्था, वित्तीय क्षेत्र और विकास से जुड़ी पहलों पर चर्चा की। यह मुलाकात बंगाल में पिछले माह नवगठित भाजपा-नीत सरकार द्वारा 22 जून को अपना पहला बजट पेश किए जाने से कुछ दिन पहले हुई।

राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि इस बजट में राजकोषीय मजबूती, राजस्व जुटाना, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे का विकास उसकी प्राथमिकताओं में शामिल होंगे।

राज्य सरकार की ओर से अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने और निवेश आकर्षित करने की कोशिशों के बीच आरबीआई गवर्नर का दौरा भी अहम माना जा रहा है। राज्य को आर्थिक तंगी और 7.6 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ का सामना करना पड़ रहा है।