बंगाल में चुनावी माहौल में फिर चर्चा में आरजी कर अस्पताल, भाजपा ने टीएमसी को घेरा
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में लिफ्ट में फंसकर एक व्यक्ति की मौत से चुनावी माहौल में फिर विवाद खड़ा ...और पढ़ें

बंगाल में चुनावी माहौल में फिर चर्चा में आरजी कर अस्पताल। (फाइल)
HighLights
आरजी कर अस्पताल में लिफ्ट में फंसकर व्यक्ति की मौत।
विपक्ष ने इसे हत्या बताकर तृणमूल सरकार को घेरा।
अस्पताल प्रबंधन ने घटना में अपनी चूक स्वीकार की।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में चुनावी माहौल में कोलकाता का सरकारी आरजी कर अस्पताल फिर चर्चा में आ गया है। इस बार मामला अस्पताल की लिफ्ट में फंसकर एक व्यक्ति की मौत का है। विरोधी दलों ने इसे लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है।
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। दूसरी तरफ तृणमूल डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। मालूम हो कि इससे पहले अगस्त, 2024 में आरजी कर अस्पताल के सेमिनार रूम में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने बंगाल की राजनीति में भूचाल ला दिया था। उसे लेकर महीनों आंदोलन चला था।
सुवेंदु ने बताई हत्या, मुख्यमंत्री को ठहराया जिम्मेदार
नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने इसे हत्या करार देते हुए इस घटना के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि जिस लिफ्ट में फंसकर मृत्यु हुई, उसकी घटना के समय मरम्मत चल रही थी। जान-बूझकर उस लिफ्ट का इस्तेमाल करके हत्या की गई। तुरंत हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
वहीं बंगाल भाजपा की ओर से कहा गया कि तृणमूल सरकार मदरसों पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में आवश्यक बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए पैसा खर्च नहीं किया जाता।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार 41 वर्षीय अरुप बंद्योपाध्याय को लहूलुहान हालत में लिफ्ट से बाहर निकाला गया था। उसकी नाक से खून निकल रहा था। उसे इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मौत का कारण पालीट्रॉमा है। लिफ्ट के दबाव के कारण मृतक के सीने, हृदय, फेफड़ों और लिवर पर गंभीर चोटें आईं और आंतरिक अंग फट गए। हाथ, पैर और पसलियों की कई हड्डियां टूटी पाई गई हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने चूक स्वीकारी
तृणमूल नेता व अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष घोष ने स्वीकार किया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीछे चूक है। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
