Move to Jagran APP

प्रकाश श्रीवास्तव होंगे कलकत्ता हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, काफी समय से रिक्त था पद, राजेश बिंदल पहुंचे प्रयागराज

कलकत्ता हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर प्रकाश श्रीवास्तव की नियुक्ति की जाएगी। केंद्र सरकार ने देश के 13 हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति व तबादले को अनुमोदित कर दिया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद काफी समय से रिक्त था।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 10:26 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 10:26 PM (IST)
प्रकाश श्रीवास्तव होंगे कलकत्ता हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, काफी समय से रिक्त था पद, राजेश बिंदल पहुंचे प्रयागराज
कलकत्ता हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर प्रकाश श्रीवास्तव की नियुक्ति की जाएगी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर प्रकाश श्रीवास्तव की नियुक्ति की जाएगी। केंद्र सरकार ने देश के 13 हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति व तबादले को अनुमोदित कर दिया है। गौरतलब है कि कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद काफी समय से रिक्त था। इतने दिनों तक राजेश बिंदल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर थे। राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

loksabha election banner

प्रकाश श्रीवास्तव इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश थे। रंजीत मोरे को मेघालय हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी तरह सतीश चंद्र शर्मा को तेलंगाना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे इतने दिनों तक कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे।

आरवी मालिमाथ को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर थे। इसी तरह ऋतुराज आगस्ती को कर्नाटक अरविंद कुमार को गुजरात और प्रशांत कुमार मिश्रा को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.