निम्न दबाव के कारण फिर भारी बारिश की संभावना
जागरण संवाददाता कोलकाता राज्य व ओडिशा के तटीय जिलों में सप्ताहांत में निम्न दबाव के कारण
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 07:14 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 06:42 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता : राज्य व ओडिशा के तटीय जिलों में सप्ताहांत में निम्न दबाव के कारण फिर से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अंडमान सागर में बना निम्न दबाव अगले दो-तीन दिन के भीतर बंगाल की खाड़ी के पूर्व व मध्य क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है। जिससे ओडिशा व आंध्र के तटीय क्षेत्रों के साथ ही राज्य में भी भारी ं बारिश की आशंका जाहिर की जा रही है। वहीं अंडमान के तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को सावधान करते हुए उनके समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बीच राज्य में अगले 24 घटों तक मौसम सुहाना बना रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें