Move to Jagran APP

अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता ने प्रेमी को दिया जहर

गैर पुरुषों से नाजायज संबंध रखने का विरोध करने पर विवाहित महिला ने अपने युवक प्रेमी को विष दे दिया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 03:36 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 03:36 PM (IST)
अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता ने प्रेमी को दिया जहर
अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता ने प्रेमी को दिया जहर

संवाद सूत्र, नदिया। गैर पुरुषों से नाजायज संबंध रखने का विरोध करने पर विवाहित महिला ने अपने युवक प्रेमी को विष दे दिया। विष के प्रभाव से संगीन हालत में पहुंचे सुमन घोष (24) नामक युवक की मौत कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में हो गई। इस बात से आक्रोशित जनता ने अभियुक्त महिला शुक्ला घोष (32) के मकान पर हमला बोल दिया।

loksabha election banner

खतरा भांप कर वह महिला फरार हो गई। नाराज लोगों ने उसके मकान में तोड़फोड़ मचाई। रात में शुक्ला के खिलाफ रानाघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई, उस मुताबिक जांच पड़ताल आरंभ हुई है। वह दोनों रानाघाट थानांतर्गत नकारी घोषपाड़ा के निवासी थे। आरोप है कि शुक्ला गैर पुरुषों के संग थी। उस मुहल्ले के युवक सुमन के साथ भी उसने अवैध संबंध कायम कर लिया। सुमन उसे दिल से चाहता था। उसके मेलजोल का वह विरोध करने लगा।

विरोध के चलते दोनों में कई बार झगड़ा हुआ। उस युवक के घरवाले समझा बुझा कर उसे सही रास्ते पर लाने का प्रयास किये लेकिन सुमन ने उनकी एक नही सुनी। दूसरी ओर अपने स्वच्छंद जीवन में युवक का हस्तक्षेप शुक्ला को रास नही आया। युवक की मां का आरोप है कि दशमी की रात जश्न मनाने के बहाने शुक्ला उसे अपने घर बुलाई। दोनों ने जम कर शराब पी। नशा चढ़ जाने पर उसने सुमन के ग्लास में विष मिला दिया।

नशे की हालत में वह अपने घर लौटा तो उल्टियां करने लगा। अपने पेट व सीने में जलन होने की बात बता कर वह बार बार पानी पी रहा था। रोते हुए वह विष देने का संदेह व्यक्त किया। घरवाले उसे तुरंत रानाघाट महकमा अस्पताल में भर्ती कराये। बेहतर इलाज के लिए उसे कल्याणी जेएनएम अस्पताल भेज दिया गया पर उसे नही बचाया जा सका। वह फूल का व्यवसाय करता था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.