पीएम मोदी महालया पर नहीं, सप्तमी को आ सकते हैं बंगाल; महाअष्टमी पर बेलूड़ मठ जाने की संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महालया के बजाय दुर्गापूजा के दौरान सप्तमी पर बंगाल आ सकते हैं। उनके अष्टमी पर बेलूड़ मठ ...और पढ़ें
-1791052108848_m.webp)
पीएम मोदी दुर्गापूजा में बंगाल आएंगे (फाइल फोटो- PTI)
HighLights
पीएम मोदी महालया नहीं, दुर्गापूजा के दौरान बंगाल का दौरा करेंगे।
सप्तमी पर बंगाल और अष्टमी पर बेलूड़ मठ जाने की संभावना।
बेलूड़ मठ में कुमारी पूजा में शामिल होने की भी उम्मीद।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महालया पर नहीं, बल्कि दुर्गापूजा के दौरान सप्तमी के दिन बंगाल आ सकते हैं। वह अष्टमी के दिन बेलूड़ मठ भी जा सकते हैं, जहां कुमारी पूजा देखने के साथ अंजलि देने की भी संभावना है।
हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी उनके बंगाल दौरे को लेकर कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को महालया के अवसर पर कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान में राज्य सरकार द्वारा भव्य आयोजन की तैयारी है। इसमें प्रधानमंत्री के उपस्थित रहने और उनके हाथों इस बार बंगाल में दुर्गापूजा पंडालों के उद्घाटन की शुरुआत की योजना थी।
सूत्रों के अनुसार, इस बीच गुरुवार को राज्य सरकार के प्रतिनिधियों और क्रिकेट एसोसिएशन आफ बंगाल (कैब) के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें राज्य सरकार की ओर से कथित तौर पर बताया गया कि प्रधानमंत्री महालया के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, महालया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता के ईडन गार्डेंस में होने वाले भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी सप्तमी के दिन राज्य आ सकते हैं।
इससे पहले 10 अक्टूबर को महालया पर ईडन गार्डेंस में शाम को प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले कोलकाता के रेड रोड पर उस दिन भव्य शोभायात्रा भी प्रस्तावित है, जिसमें राज्य के 23 जिलों की विभिन्न नृत्य शैलियां बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगी।
आयोजन में 1,000 महिलाओं के उलु ध्वनि और 10,000 ढाक के साथ विशेष कार्यक्रम प्रस्तावित है। स्टेडियम की परिक्रमा के दौरान गायिका श्रेया घोषाल के पूजा गीत प्रस्तुत करने की भी योजना थी।
इधर, पीएम के महाअष्टमी पर बेलूड़ मठ जाने और कुमारी पूजा देखने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि प्रधानमंत्री के विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
