बदमाशों ने गलती से तृणमूल प्रत्याशी की मां को मार दी गोली
संवाद सूत्र, बैरकपुर : पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर राज्यभर में खूनी खुरेंजी जारी है। इस बीच पंचा
संवाद सूत्र, बैरकपुर : पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर राज्यभर में खूनी खुरेंजी जारी है। इस बीच पंचायत चुनाव के उम्मीदवार की हत्या के लिए पहुंचे अपराधियों ने गलती से प्रत्याशी की मां को गोली मार दी। महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले की है। पंचायत चुनाव में प्रत्याशी जयनाल आवेदीन गाजी की हत्या करने अंधेरे में हत्यारों ने गोली चलाई। बेटे के बिस्तर पर उसकी मा सो रही थी। गोली उस वृद्धा के सीने में जा लगी। गोली लगने से शाहिदा बीबी नामक उक्त महिला चीख उठी। पुरुष के बदले महिला की चीख सुनकर गोली चलाने वालों को अपनी गलती का अहसास हुआ। रात के अंधेरे में वे फरार हो गए।
हिंगलगंज थानातर्गत संडेलविल के भेटकिया ग्राम में गुरुवार देर रात यह घटना घटी। जख्मी शाहिदा बीबी को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहा से बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया। चित्तरंजन अस्पताल में वह चिकित्साधीन हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जयनाल आवेदीन तृणमूल उम्मीदवार हैं। गुरुवार रातराजनीतिक कामकाज निपटाकर वह घर लौटे। बेटे के घर लौटने की प्रतीक्षा कर रही उसकी मा उसके बिस्तर पर ही सो गई। घर लौट कर जयनाल आवेदीन ने मा को अपने बिस्तर पर सोया देख दूसरे बिस्तर पर सोने चला गया। देर रात गोली चलने व शाहिदा बीबी के चीखने की आवाज सुनकर घरवालों की नींद खुली। आरोप है कि हमलावर भाजपा समर्थित बदमाश थे। दूसरी तरफ स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने इस आरोप को नकारते हुए प्रत्यारोप लगाया कि तृणमूल के गुटीय विवाद के चलते वह घटना घटी है। तृणमूल का वह उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय बहुल अंचल में रहता है। उस अंचल में भाजपा का कोई संगठन नहीं है। अपना दोष छिपाने के लिए तृणमूल भाजपा पर झूठा आरोप लगा रही है। हिंगलगंज थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जाच कर रही है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नही हुई है।