विश्व बांग्ला पर विपक्ष ने की मुख्यमंत्री की घेराबंदी
राज्य ब्यूरो, कोलकाता: मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एवं वाममोर्चा ने विश्व बंाग्ला पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प
राज्य ब्यूरो, कोलकाता: मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एवं वाममोर्चा ने विश्व बंाग्ला पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार किया है। सबसे पहले विश्व बांग्ला का मुद्दा उछालने वाली भाजपा भी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री की घेराबंदी करने से पीछे नहीं रही।
विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विश्व बांग्ला पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सदन में जो सफाई दी है, उससे साबित हुआ है कि विश्व बांग्ला उनके परिवार की संपत्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विश्व बांग्ला लोगो उन्होंने तैयार किया और सरकार को उसका इस्तेमाल करने के लिए दिया है। उनके सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी पहले ही कहा है कि लोगो पर अधिकार पाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देश पर कदम आगे बढ़ाया था। इससे साबित हो गया कि विश्व बांग्ला लोगो सरकार की संपत्ति नहीं होकर मुख्यमंत्री के परिवार की संपत्ति है। मुख्यमंत्री जब चाहेंगी, विश्व बांग्ला लोगो सरकार से वापस ले सकती हैं। जहां तक सदन में सरकार के विरोध करने का सवाल है तो उनका विरोध गलत साबित होगा तो वह इस्तीफा दे देंगे लेकिन मुख्यमंत्री ने जो उनपर आरोप लगाया है, वह गलत साबित हुआ तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। इस मुद्दे पर वह मुख्यमंत्री को चुनौती देते हैं।
वाममोर्चा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि जब विश्व बांग्ला लोगो का विवाद उभर कर सामने आया तो सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने सफाई पेश करते हुए कहा कि विश्व बांग्ला लोगो सरकार की संपत्ति है। आज मुख्यमंत्री के बयान से साबित हो गया कि विश्व बांग्ला लोगो सरकार की नहीं, मुख्यमंत्री परिवार की निजी संपत्ति है। सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को सरकारी संपत्ति बताया था, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक दिलीप घोष ने कहा कि मुकुल राय द्वारा सबसे पहले यह मुद्दा उछालने पर अभिषेक बनर्जी ने उस पर अपना अधिकार जताने के लिए कानूनी कदम उठाया था। मामला कोर्ट में चला गया है। विश्व बांग्ला लोगो को लेकर कोई न कोई गड़बड़ी थी, जिसपर मुख्यमंत्री को सदन में सफाई देनी पड़ी। इस मामले में कोर्ट का जो फैसला आएगा उसी को मानना चाहिए।