रेस लगाने के बारे में गूगल में खोजा तो पुलिस के पास पहुंचेगा लोकेशन
जागरण संवाददाता, कोलकाता : राजधानी कोलकाता को दुर्घटना मुक्त शहर बनाने में जुटी कोलकाता पु
जागरण संवाददाता, कोलकाता : राजधानी कोलकाता को दुर्घटना मुक्त शहर बनाने में जुटी कोलकाता पुलिस ने तकनीक का भरपूर इस्तेमाल शुरू कर दिया है। अब अगर कोई गूगल के जरिए यह पता लगाने की कोशिश करेगा कि कोलकाता की कौन सी सड़कें इतनी खाली रहती हैं कि वहां रेस लगाया जा सके, तो पता लगाने वाले का लोकेशन पुलिस को मिल जाएगा। ट्रैफिक विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सड़कों पर लगातार रेस की वजह से होती दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए यह पहल की गई है। अगर कोई भी गूगल में यह सर्च करता है कि कोलकाता की ऐसी कौन सी सड़कें हैं जहां रेस लगाई जा सकती है तो उस व्यक्ति को लोकेशन कोलकाता पुलिस के साथ साझा करना होगा। बिना लोकेशन साझा किए सर्च का परिणाम नहीं दिखेगा। इससे महानगर की सड़कों पर रेस लगाने के बारे में सोचने वाले पहले ही सहम जाएंगे, व संभावित दुर्घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकता है।