बंगाल में बांग्लादेशी आतंकी संगठन JMB के स्लीपर सेल की आशंका, NIA ने पांच ठिकानों पर मारा छापा
एनआईए ने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी आतंकी संगठन जेएमबी के स्लीपर सेल की आशंका पर पांच ठिकानों पर तलाशी ली। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। प्रतिबंधित बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के कथित नेटवर्क और स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश की जांच के सिलसिले में एनआईए ने मंगलवार सुबह बंगाल के पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली।
ये कार्रवाई असम में दर्ज अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के आधार पर की गई। दक्षिण दिनाजपुर के बंशीहारी, दक्षिण 24 परगना के डायमंड हारबर और पूर्व बर्द्धमान समेत पांच स्थानों पर एनआईए की टीमें पहुंचीं। असम और केरल में भी इसी मामले से संबंधित कार्रवाई की गई।
एनआईए के अनुसार, पिछले सप्ताह असम में गिरफ्तार एक युवक के जेएमबी से जुड़े होने की जानकारी मिली थी। पूछताछ के साथ उसके लैपटॉप और अन्य दस्तावेजों की जांच में बंगाल के कुछ युवाओं को इंटरनेट मीडिया के जरिये उग्रपंथ की ओर प्रभावित करने और राज्य में जेएमबी का मॉड्यूल सक्रिय होने की जानकारी मिलने का दावा किया गया।
स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश
बंगाल में स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश की जा रही है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। दक्षिण दिनाजपुर के बंशीहारी में एनआईए की चार सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कुसकारी मुंदेहार इलाके में मिजानुर रहमान के घर की तलाशी ली।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उसके 26 वर्षीय बेटे मुजीबुर रहमान के बारे में भी जांच की है। मुजीबुर उच्च शिक्षा के साथ यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और परिवार के अनुसार जनवरी तक घर पर था, जिसके बाद से उसका पता नहीं है।
