विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में बड़े आतंकी नेटवर्क की साजिश पर एक्शन, शाहबाज भट्टी गिरोह और ISI मॉड्यूल को खंगालेगी NIA

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:18 PM (IST)

NIA ने बंगाल में कथित पाकिस्तानी नेटवर्क और ISI कनेक्शन की जांच का दायरा बढ़ा दिया है, राज्य पुलिस STF द्वारा दर्ज तीन मामलों को अपने हाथ में लिया है।

बंगाल में बड़े आतंकी नेटवर्क की साजिश पर एक्शन।

बंगाल में बड़े आतंकी नेटवर्क की साजिश पर एक्शन।

HighLights

  1. NIA ने बंगाल में पाकिस्तानी नेटवर्क और ISI कनेक्शन की जांच संभाली।

  2. शाहबाज भट्टी गुट से जुड़े हमीम मंडल मामले की भी जांच होगी।

  3. बीरभूम में अमोनियम नाइट्रेट बरामदगी केस भी NIA के अधीन।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में कथित पाकिस्तानी नेटवर्क और आईएसआई कनेक्शन की जांच का दायरा बढ़ गया है। एनआईए ने राज्य पुलिस की एसटीएफ द्वारा दर्ज तीन मामलों की जांच अपने हाथ में ली है। इनमें पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहबाज भट्टी गुट से संबंध के संदेह में गिरफ्तार हमीम मंडल का मामला भी शामिल है।

एसटीएफ ने हमीम मंडल, उसकी महिला मित्र और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी को आशंका है कि भट्टी गुट के जरिए युवाओं को जोड़कर बंगाल में नेटवर्क तैयार करने और हथियार जुटाने की साजिश रची जा रही थी। एनआईए अब दूसरे राज्यों से मिले सुरागों को जोड़कर इस नेटवर्क की कड़ियां तलाशेगी।

मुर्शिदाबाद में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भारतीय सिम कार्ड उपलब्ध कराने के संदेह में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार शेख सुमन समेत तीन लोगों का मामला भी एनआईए ने अपने हाथ में लिया है। जांच में इस नेटवर्क के भट्टी गुट या आईएसआई से संभावित संबंधों को देखा जाएगा।

पंजाब में भारतीय सिम के जरिये सीमा क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजने का मामला सामने आने के बाद पूर्वी भारत में भी ऐसी साजिश की आशंका की जांच होगी। इसके अलावा बीरभूम के मोहम्मदबाजार में 19 अगस्त को गोदाम से 2,500 किलो अमोनियम नाइट्रेट और 5,000 जिलेटिन स्टिक बरामद होने के मामले की जांच भी एनआईए करेगी। इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए थे।