Move to Jagran APP

सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बमबाजी की एनआइए जांच के आदेश, दिल्ली में दर्ज है प्राथमिकी, मौके पर जा सकती है टीम

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हुई बमबाजी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गंभीरता लिया है जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) ने पड़ताल शुरू कर दी है। आठ सितंबर को अर्जुन सिंह के घर को लक्ष्य कर तीन बम फेंक गए थे।

By Vijay KumarEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 08:50 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 08:50 PM (IST)
सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बमबाजी की एनआइए जांच के आदेश, दिल्ली में दर्ज है प्राथमिकी, मौके पर जा सकती है टीम
सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बमबाजी की एनआइए जांच के आदेश

राज्य ब्यूरो, कोलकाता: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हुई बमबाजी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गंभीरता लिया है, जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) ने पड़ताल शुरू कर दी है। आठ सितंबर को अर्जुन सिंह के घर को लक्ष्य कर तीन बम फेंक गए थे। उस घर में अर्जुन सिंह के अलावे उनका विधायक पुत्र पवन सिंह भी रहते हैं। नतीजतन, सांसद-विधायक की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है।

loksabha election banner

उस दिन घर की दीवार पर बम फेंका गया था। बमबारी को लेकर भाटपाड़ा में काफी तनाव था। घटना के वक्त अर्जुन सिंह घर पर नहीं थे। बदमाश तीन बम फेंकने के बाद फरार हो गए थे। घटना के बाद एनआइए ने प्रारंभिक जांच की थी। इसके बाद आज केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआइए ने जांच का जिम्मा संभाल लिया है। पता चला है कि इस मामले में एनआइए ने दिल्ली में एक प्राथमिकी भी दर्ज की है।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को एनआइए के जांचकर्ता मौके पर जा सकते हैं और यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि वास्तव में आठ सितंबर को दोपहर में क्या हुआ था? बमबाजी की इस घटना की एनआइए जांच का एक बड़ा राजनीतिक महत्व माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय एक सांसद के घर पर बम फेंकने की घटना को बहुत गंभीरता से ले रहा है। नतीजतन, इस घटना की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए थे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिली जानकारी के बाद लगता है कि घटना की एनआइए जांच होनी चाहिए। इसी का नतीजा है कि सोमवार को दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एनआइए जांच के बारे में अर्जुन सिंह ने कहा कि इससे पता चलेगा कि पर्दे के पीछे कौन है, इसलिए यह जांच जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.