विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: कोलकाता के न्यूटाउन की बस्ती में लगी भीषण आग, 20-25 झोपड़ियां जलकर राख

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:07 PM (IST)

कोलकाता के न्यूटाउन स्थित अटघरा पूर्वपाड़ा बस्ती में भीषण आग लगने से 20-25 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं, हालांकि कोई ...और पढ़ें

कोलकाता की बस्ती में लगी भीषण आग

कोलकाता की बस्ती में लगी भीषण आग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता से सटे न्यूटाउन इलाके की अटघरा पूर्वपाड़ा बस्ती में शुक्रवार को लगी भीषण आग में 20-25 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर से आग लगने का अनुमान है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब 3.30 बजे आग लगी। बस्ती की झोपड़ियों में मौजूद गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक धमाके होने लगे और आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। इस बस्ती में करीब 150 से 200 लोग रहते हैं।

अग्निकांड की सूचना मिलने पर बागुईआटी और इको पार्क थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। राजारहाट-न्यूटाउन के विधायक पीयूष कनोरिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक को देखकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि बस्ती में पहले भी आग लग चुकी हैं लेकिन अग्निशमन की जरुरी व्यवस्था नहीं की गई। वहीं विधायक ने कहा कि इस बस्ती को खाली कराने के लिए काफी समय से कहा जा रहा है, लेकिन लोग वहां से हट नहीं रहे हैं।