विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नया नाम, निशान और पहचान... ममता तृणमूल ने जारी किया नया LOGO, नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव से पहले बड़ा दांव

Published: Mon, 21 Sep 2026 06:18 PM (IST)

चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश के बाद ममता तृणमूल ने अपना नया नाम 'ममता आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' और 'फुटबालर' चुनाव चिह्न जारी किया है।

नया नाम 'ममता आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' जारी।

नया नाम 'ममता आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' जारी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश के बाद मूल नाम और घासफूल चिह्न से वंचित ममता तृणमूल ने नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव से पहले नया लोगो जारी किया है।

नीली पृष्ठभूमि पर सफेद अक्षरों में पार्टी का नया नाम ‘ममता आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ लिखा गया है। लोगो के बीच फुटबालर चुनाव चिह्न है और इसमें तिरंगे के तीन रंगों की झलक भी दी गई है।

ममता बनर्जी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नए लोगो और फुटबालर चिह्न के साथ मैदान में उतरने का निर्देश दिया है। पार्टी का जोर मतदाताओं के बीच नए नाम और चिह्न की पहचान बनाने पर है।

छह अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव होना है। इसके बाद कोलकाता नगर निगम समेत राज्य के कई निकायों के चुनाव होने हैं।

आयोग ने फुटबालर चिह्न को दी मान्यता

ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के बीच पार्टी के नाम और चिह्न को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने तृणमूल का मूल नाम और घासफूल चिह्न अंतरिम रूप से फ्रीज किया है।

इसके बाद ममता तृणमूल ने आयोग के समक्ष तीन नए नाम भेजे थे, जिनमें ‘ममता’ और ‘तृणमूल’ दोनों शब्द शामिल थे। आयोग ने उनमें से ‘ममता आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम को मान्यता दी। नए चिह्न के लिए ममता बनर्जी की पसंद में फुटबालर और क्रिकेट बैट शामिल थे।

आयोग ने फुटबालर चिह्न को मंजूरी दी। 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम में ममता बनर्जी को व्हीलचेयर पर बैठकर फुटबाल हाथ में लेकर प्रचार करते देखा गया था।