विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हुगली नदी में एनसीसी की 410 किमी लंबी वार्षिक नौकायन यात्रा पूरी, 60 कैडेटों का हुआ सम्मान

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:37 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Oct 2026 10:53 PM (GMT+05:30)

एनसीसी के 60 नौसेना कैडेटों ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय के तत्वावधान में 410 किलोमीटर लंबी 'हुगली संकल्प 2026' नौकायन यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की।

मंत्री डॉ. इंद्रनील खान ने कैडेटों को प्रशंसा पत्र से नवाजा

मंत्री डॉ. इंद्रनील खान ने कैडेटों को प्रशंसा पत्र से नवाजा

HighLights

  1. 60 एनसीसी नौसेना कैडेटों ने 410 किमी नौकायन यात्रा पूरी की

  2. 'हुगली संकल्प 2026' अभियान कोलकाता में सम्मान समारोह के साथ संपन्न

  3. मंत्री डॉ. इंद्रनील खान ने कैडेटों को प्रशंसा पत्र से नवाजा

जागरण संवाददाता, कोलकाता। एनसीसी के पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय के तत्वावधान में 60 नौसेना एनसीसी कैडेटों ने 410 किलोमीटर लंबी वार्षिक नौकायन यात्रा ‘हुगली संकल्प 2026’ सफलतापूर्वक पूरी की।

इस नौकायन अभियान का समापन शुक्रवार को कोलकाता के मैदान स्थित एनसीसी प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक व सम्मान समारोह के साथ हुआ। बंगाल के खेल, युवा एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री डॉ. इंद्रनील खान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-10-09 at 9.20.58 PM (1)

कैडेटों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया

समापन समारोह में एनसीसी के बंगाल व सिक्किम निदेशालय के अपर महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल अमर पाल सिंह चहल की उपस्थिति में मंत्री डॉ. इंद्रनील खान ने अभियान में सफलतापूर्वक भाग लेने वाले कैडेटों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान नौकायन दल के स्वागत में कैडेटों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंत्री ने कैडेटों के साहस, लगन और उपलब्धियों की सराहना करने के साथ उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।

WhatsApp Image 2026-10-09 at 9.20.58 PM (1)

समारोह में कैडेटों की ओर से ड्रोन, एयरो-माडलिंग और जहाजों के माडल की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। मंत्री ने इन नवाचारों में कैडेटों की रुचि और तकनीकी प्रतिभा की भी सराहना की।

उन्होंने एनसीसी के एडीजी को कैडेटों के प्रशिक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों व कार्यों में बंगाल सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

साथ ही, युवाओं के सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण व बड़ी संख्या में कैडेटस उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-10-09 at 9.21.00 PM

कैडेटों ने 410 किमी नौकायन यात्रा पूरी की

बताते चलें कि इस वार्षिक चुनौतीपूर्ण नदी अभियान के दौरान कैडेटों ने नौकायन कौशल, साहस, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

अभियान में शामिल एनसीसी के कोलकाता ग्रुप सी मुख्यालय के अधीन एक और दो नौसेना एनसीसी यूनिट के 60 कैडेटों के दल ने मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का से कोलकाता तक हुगली (गंगा) नदी में चुनौतीपूर्ण नौकायन करते हुए और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हुए कुल 410 किलोमीटर लंबी दूरी तय की।

WhatsApp Image 2026-10-09 at 9.20.57 PM

कैडेटों ने 20 दिनों में पूरी की चुनौतीपूर्ण यात्रा

20 दिनों की इस कठिन व प्रेरणादायक यात्रा पूरी करने के बाद गुरुवार को वापस लौटे कैडेटों के दल का कोलकाता में हुगली नदी के किनारे मैन आफ वार जेट्टी पर एनसीसी के एडीजी चहल व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया था।

यात्रा के दौरान कैडेटों ने सामाजिक सेवा, सामुदायिक विकास और गंगा नदी की स्वच्छता समेत जागरूकता से जुड़े विभिन्न गतिविधयों व कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

कमांडर संजीब शरण के नेतृत्व और 2 बंगाल नौसेना एनसीसी यूनिट के कमांडर मृण्मय घोष के सहयोग से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, साहस और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करना था।