विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने समर्थन देने का किया था एलान

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:42 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2026 07:11 PM (IST)

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर सियासी घमासान के बीच कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को एक पुराने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार

नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर सियासी संग्राम देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी हत्या के एक पुराने मामले में की गई है।

इससे पहले ममता बनर्जी गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ममता बनर्जी के कांग्रेस को समर्थन करे का एलान किया था।

सीएम से मिलन के बाद नाम वापस लिया

ममता बनर्जी गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने शुक्रवार को चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और अपना नामांकन वापस ले लिया। यह फैसला उन्होंने सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद लिया था।

इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव में प्रत्याशी न उतारने का एलान किया और कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी। साथ ही ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाए।

अब कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी के बाद राजनीति गरमा गई है।

ममता को दोहरा झटका

शुक्रवार को ममता बनर्जी को दोहरा झटका लगा। एक तरफ चुनाव आयोग ने टीएमसी का सिंबल और नाम फ्रीज कर दिया। वहीं दूसरी ओर पार्टी की उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया।