विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'10 मार्च को मनाएं झूठ दिवस', नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम शुभेंदु का ममता पर तीखा तंज

Published: Sun, 04 Oct 2026 04:34 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 04:35 PM (IST)

नंदीग्राम उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के 2021 के पैर की चोट के दावे को ...और पढ़ें

शुभेंदु अधिकारी का ममता पर तीखा हमला (फाइल फोटो- PTI)

शुभेंदु अधिकारी का ममता पर तीखा हमला (फाइल फोटो- PTI)

HighLights

  1. शुभेंदु ने ममता के 2021 के पैर की चोट को बताया झूठा।

  2. 10 मार्च को 'झूठ दिवस' मनाने का तंज कसा।

  3. उपचुनाव नतीजों के बाद कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल की हाईप्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन रविवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ के समर्थन में टेंगुआ मोड़ से नंदीग्राम अस्पताल मोड़ तक करीब तीन किलोमीटर लंबी पदयात्रा की।

शुभेंदु ने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में चोट लगने के दावे पर फिर उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नंदीग्राम उपचुनाव के नतीजे आने के अगले दिन 10 मार्च को बंगाल में 'झूठ दिवस' मनाएं, कैसा रहेगा?

शुभेंदु ने फिर दावा किया कि 2021 में नंदीग्राम में ममता बनर्जी के पैर में न तो फ्रैक्चर हुआ था और न ही मांसपेशियों में गंभीर चोट लगी थी। ममता को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि उपलब्ध चिकित्सकीय दस्तावेजों के आधार पर इस मामले में वह नौ अक्टूबर को उपचुनाव के नतीजे आने के बाद कथित झूठे प्रचार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर फैसला लेंगे।

मालूम हो कि एक दिन पहले शनिवार को शुभेंदु ने राज्य सचिवालय नवान्न में संवाददाता सम्मेलन में 2021 की घटना को लेकर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार की ओर से इसकी नए सिरे से जांच शुरू कराने की बात कही थी। मुख्यमंत्री ने इंस्टीट्यूट आफ न्यूरोसाइंसेज की चिकित्सकीय दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया था कि 11 मार्च 2021 की रिपोर्ट में ममता के पैर में फ्रैक्चर या हड्डी के खिसकने का कोई प्रमाण नहीं मिलने की बात दर्ज है।

पैर टूटने का नाटक कर ममता ने लोगों को किया गुमराह

उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय पैर टूटने का नाटक कर ममता ने नंदीग्राम और बंगाल के लोगों को गुमराह और झूठा प्रचार किया था। शुभेंदु ने कहा कि जानबूझकर गलत आरोप लगाने के मामले में भी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। चुनावी आचार संहिता लागू होने के कारण फिलहाल कोई अंतिम कदम नहीं उठाया जा रहा है। उनके अनुसार, नौ अक्टूबर के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

हासी रानी के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन

शुभेंदु ने सुबह करीब 11 बजे भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ के समर्थन में पदयात्रा शुरू की। खुले वाहन के बजाय वह पैदल ही लोगों के बीच पहुंचे। हाथों में पार्टी के पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग पदयात्रा में शामिल हुए। ढोल-धमसा और मादल के साथ सुसज्जित झांकियां भी रहीं। बाद में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने हासिरानी रथ के पक्ष में मतदान की अपील की।

नंदीग्राम में विकास और रोजगार से जुड़े कई वादे भी किए

शुभेंदु ने नंदीग्राम में विकास और रोजगार से जुड़े कई वादे भी किए। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की बात कही नंदीग्राम-देंशप्राण-बाजकुल मार्ग पर ट्रेन सेवा शुरू कराने, ओडिशा कोस्ट कैनाल के पुनरुद्धार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम करने का भी आश्वासन दिया।