नंदीग्राम उपचुनाव: राहुल गांधी ने मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक प्रतिशोध, ऋतब्रत बनर्जी ने किया पलटवार
राहुल गांधी ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया। इस पर तृणमूल के ...और पढ़ें

राहुल गांधी के आरोप पर ऋतब्रत का पलटवार।
HighLights
राहुल गांधी ने मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया।
ऋतब्रत बनर्जी ने मिलन पर तीन हत्या के मामले लंबित होने का दावा किया।
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर विवाद गहराया।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को पार्टी सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई कार्रवाई बताया। इसपर तृणमूल कांग्रेस के बागी धड़े के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी पर हत्या के तीन मामले लंबित हैं।
मालूम हो कि मिलन की गिरफ्तारी शुक्रवार शाम उस समय हुई थी, जब कुछ घंटे पहले ही ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल धड़े की प्रत्याशी संचिता डे प्रधान ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।
इसके बाद ममता ने मिलन को समर्थन देने की घोषणा की थी। राहुल गांधी ने शुक्रवार रात इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर मिलन की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को निष्पक्ष चुनाव में भरोसा नहीं है।
सत्ता में बने रहने के लिए वह कभी वोट की चोरी, कभी सरकारों की चोरी और कभी पार्टियों की चोरी का सहारा लेती है लेकिन कांग्रेस न डरेगी और न झुकेगी तथा चुनावी लड़ाई जारी रखेगी।
राहुल के बयान के करीब एक घंटे बाद ऋतब्रत ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व वाले डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस ने मिलन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मिलन के खिलाफ हत्या के तीन मामले लंबित हैं और चुनाव के दौरान वारंट का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने राहुल गांधी को मामले की वास्तविक जानकारी नहीं दी।
