नंदीग्राम उपचुनाव: अखिल गिरि पर दांव लगा सकती हैं ममता बनर्जी, आवास पर मुलाकात के लिए बुलाया
नंदीग्राम उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। ममता बनर्जी ने पूर्व मंत्री ...और पढ़ें

नंदीग्राम उपचुनाव में अखिल गिरि पर दांव लगा सकती हैं ममता (फाइल फोटो)
HighLights
नंदीग्राम उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस में प्रत्याशी चयन तेज।
ममता बनर्जी ने पूर्व मंत्री अखिल गिरि को आवास पर बुलाया।
अखिल गिरि की उम्मीदवारी को लेकर अटकलें हुई तेज।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की हाई प्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की कवायद तेज हो गई है।
पूर्व मंत्री अखिल गिरि को नंदीग्राम से प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को उन्हें फोन किया और शनिवार को कालीघाट स्थित अपने आवास पर बुलाया। इससे अखिल गिरि की उम्मीदवारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
अखिल गिरि ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी ममता से फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान उपचुनाव को लेकर उनसे सुझाव मांगे गए थे। अखिल ने अपना मत ममता के सामने रखा था और वाट्सऐप के माध्यम से भी पार्टी को सुझाव दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को ममता ने उन्हें फिर फोन किया और अपने आवास पर बुलाया।
अखिल गिरि ने कहा कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो निर्देश देगी, उसका पालन करेंगे। प्रत्याशी चयन का निर्णय ममता बनर्जी पर छोड़ते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यदि पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो वह निर्देश का पालन करेंगे।
मालूम हो कि मई में राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस दो धड़ों में बंट गई है। जोड़ा फूल चुनाव चिह्न और पार्टी फंड के अधिकार को लेकर ममता की अगुआई वाले कालीघाट तृणमूल और बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल के बीच विवाद चल रहा है।
