Move to Jagran APP

बांग्ला टीवी अभिनेत्री पल्लवी डे की मौत का रहस्य गहराया, परिवारवालों ने लिव-इन-पार्टनर पर लगाया हत्या का आरोप

के परिवारवालों ने पल्लवी के लिव-इन-पार्टनर साग्निक चक्रवर्ती पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवारवालों का दावा है कि पल्लवी का लिव-इन-पार्टनर शादीशुदा है और उसके कई महिलाओं से संबंध हैं। हाल ही में पल्‍लवी की सहेली से भी उसका अफेयर हुआ था।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 06:11 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 07:40 PM (IST)
बांग्ला टीवी अभिनेत्री पल्लवी डे की मौत का रहस्य गहराया, परिवारवालों ने लिव-इन-पार्टनर पर लगाया हत्या का आरोप
बांग्‍ला टीवी एक्‍ट्रेस पल्‍लवी डे की फाइल फोटो।

कोलकाता,राज्य ब्यूरो बांग्ला टीवी अभिनेत्री पल्लवी डे (Bangla TV Actress Pallavi Dey death Case) की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। मृतका के परिवारवालों ने पल्लवी के लिव-इन-पार्टनर साग्निक चक्रवर्ती (Sagnik Chakraborty)  पर हत्या का आरोप लगाया है। पल्लवी का शव रविवार को कोलकाता के गरफा इलाके में स्थित उनके फ्लैट में फंदे से लटकती हालत में पाया गया था। पल्लवी उस फ्लैट में साग्निक के साथ रहती थीं। पल्लवी के परिवारवालों का दावा है कि साग्निक शादीशुदा है। उसने यह बात पल्लवी से छिपाकर रखी थी। उसके कई महिलाओं से भी संबंध हैं। हाल में उसका पल्लवी की एक सहेली से भी अफेयर हो गया था। पल्लवी यह बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। इसी कारण उसने पल्लवी की जान ले ली।

prime article banner

परिवारवालों ने आगे कहा कि पल्लवी के रुपये पर भी साग्निक की नजर थी। दोनों का 15 लाख रुपये का एक फिक्स्ड डिपाजिट (Fixed deposite) होने का पता चला है। उसमें सारे रुपये पल्लवी के थे।

गौरतलब है कि पुलिस साग्निक से पूछताछ कर रही है। पल्लवी और उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। पल्लवी के वाट्सएप और फोन काल को खंगालकर पुलिस उसकी मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस मुख्य रूप से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पल्लवी की आखिरी बार किससे बातचीत हुई थी? क्या साग्निक के साथ उसका कोई तनाव चल रहा था? साग्निक की उपस्थिति में पल्लवी ने ऐसा कदम क्यों उठाया?

पल्लवी बांग्ला धारावाहिक 'रेशम जापी' से घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने 'आमी सिराजेर बेगम' नामक सीरियल में काम किया। वर्तमान में वह 'मोन माने ना' (TV serial Mon Mane Na) में गौरी का मुख्य महिला किरदार निभा रही थीं। पल्लवी मूल रूप से हावड़ा के सांतरागाछी इलाके की रहने वाली थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.