Move to Jagran APP

West Bengal: हावड़ा नगर निगम व क्रेडाइ के सहयोग से दुआरे सरकार योजना के तहत लगा म्यूटेशन कैंप

अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपने घर के नीचे ही पुराने व नये फ्लैट का म्यूटेशन करा सकेंगे। दुआरे सरकार योजना (हाथ बढ़ाने से म्यूटेशन) के तहत इस शिविर का उद्घाटन राज्य के सहकारिता मंत्री व हावड़ा नगर निगम के प्रशासक अरूप राय ने किया।

By Priti JhaEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 09:42 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 10:49 AM (IST)
West Bengal: हावड़ा नगर निगम व क्रेडाइ के सहयोग से दुआरे सरकार योजना के तहत लगा म्यूटेशन कैंप
हावड़ा में म्यूटेशन कैंप के उद्घाटन के मौके पर मंत्री अरूप राय व अन्य गणमान्य अतिथि।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोरोना को लेकर राज्यव्यापी लॉकडाउन के बीच हावड़ा नगर निगम ने क्रेडाइ (हावड़ा-हुगली) के सहयोग से शहरवासियों को तोहफा दिया है। अब अपने फ्लैट का म्यूटेशन कराने के लिए लोगों को निगम मुख्यालय में जाकर लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी। अपार्टमेंट के नीचे ही कैंप लगाकर म्यूटेशन कराने की प्रकिया पूरी की जायेगी। अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपने घर के नीचे ही पुराने व नये फ्लैट का म्यूटेशन करा सकेंगे। दुआरे सरकार योजना (हाथ बढ़ाने से म्यूटेशन) के तहत इस शिविर का उद्घाटन राज्य के सहकारिता मंत्री व हावड़ा नगर निगम के प्रशासक अरूप राय ने किया। शिवपुर के स्वर्णमयी रोड स्थित मर्लिन वाटरफ्रंट में इस शिविर का आयोजन किया गया था।

loksabha election banner

इस मौके पर निगम आयुक्त धवल जैन, क्रेडाइ के अध्यक्ष तमाल घोषाल, चेयरमैन रामरतन चौधरी, रितेश जायसवाल सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर मंत्री अरूप राय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से राज्य सरकार हर नागरिक को अपनी सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में दुआरे टीकाकरण अभियान की भी शुरूआत की गई थी। इसी क्रम में म्यूटेशन कैंप का भी शुरूआत कर दिया गया। निगम आयुक्त धवल जैन ने कहा कि हावड़ा निगम लोगों के लिए और लोगों के साथ सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। कई और सेवाएं घर-घर तक पहुंचेंगी। जैन ने कहा कि निगम व्यवस्था को आसान और ऑनलाइन करने के लिए आवश्यक संशोधन कर रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक लाभान्वित हो सके।

क्रेडाइ अध्यक्ष तमाल घोषाल-

निगम द्वारा की गई यह एक ऐतिहासिक पहल है। पहले ही दिन लोगों की भीड़ जुटी और बिना लाइन लगाये लोगों ने बड़ी सहूलियत से म्यूटेशन करा लिया। विशेषकर, क्रेडाइ द्वारा बनायी गयी सभी अपार्टमेंट में ये कैंप आने वाले दिनों में जल्द लगाये जायेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.