जंगल में पेड़ पर युवक की झूलती लाश मिली
जासं, कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले में युवक की लाश जंगल में एक पेड़ पर फंदे से झूलती मिलने स
जासं, कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले में युवक की लाश जंगल में एक पेड़ पर फंदे से झूलती मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार गत शुक्रवार शाम सालार थाना अंतर्गत शालू क्षेत्र के राउतरी एवं नवग्राम के बीच स्थित मैदान से लगे एक जंगल में पेड़ पर युवक की लाश फंदे पर झूलती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की शिनाख्त भास्कर घोष (34) निवासी भरतपुर थाना क्षेत्र के स्वर्णहाटी के रूप में की गई। मृतक के भाई तन्मय घोष के अनुसार भास्कर जाउलिया गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। वहां से निकलने के बाद वह घर नहीं पहुंचे थे। शाम पांच बजे दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत भी हुई थी। आरोप है कि एक राजनीतिक पार्टी के लोग भास्कर को धमकी भी दे रहे थे। उन्होंने बेटे की हत्या कर शव को लटका दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।