Move to Jagran APP

मत्स्य पालन केंद्र के चौकीदार बदमाशों ने की गला घोंटकर

संवाद सूत्र, बैरकपुर : मत्स्य पालन केंद्र की पहरेदारी करने वाले एक चौकीदार को कुछ अज्ञात लो

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Sep 2017 03:06 AM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2017 03:06 AM (IST)
मत्स्य पालन केंद्र के चौकीदार 
बदमाशों ने की गला घोंटकर
मत्स्य पालन केंद्र के चौकीदार बदमाशों ने की गला घोंटकर

संवाद सूत्र, बैरकपुर : मत्स्य पालन केंद्र की पहरेदारी करने वाले एक चौकीदार को कुछ अज्ञात लोगों ने गला घोंटकर मार डाला। सोमवार सुबह केंद्र के समीप जमीन पर औंधी पड़ी मिलन नस्कर (35) चौकीदार की लाश बरामद मिली। उसके गले पर काला निशान पाया गया है। साथ ही हाथ पर जख्म के निशान भी मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि जमीन पर औंधा पटक कर पीछे से उसका गला घोटा गया है। मौके पर मृतक के साथ हाथापाई करने के भी कई निशान मिले हैं। संदेशखाली थाना अंतर्गत रामपुर अंचल के एक केंद्र के समीप से मिलन नस्कर का शव बरामद किया गया है। सोमवार की सुबह केंद्र में जाल मारने गए मछुआरों की नजर सबसे पहले उसके शव पर पड़ी। उसका शव मिलने के समाचार फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग अपना काम काज छोड़ कर मौके पर जमा हो गये। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची संदेशखाली थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलन रामपुर का रहने वाला था। रविवार अंधेरा ढलने पर वह मत्स्य केंद्र की पहरेदारी के लिए घर से निकला। रात 10 बजे वह घर लौटा। खाना खाकर वह वापस डयूटी लौट गया। आरोप है कि विगत कुछ दिनों से रात में इस इलाके के मत्स्य केंद्रों से मछली की चोरी हो रही है। कोई चोर गिरोह रात में जाल मारकर मछली चुरा ले जा रहा है। प्राथमिक तौर पर पुलिस का अनुमान है कि बदमाशों का प्रतिरोध करने के कारण उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जाच आरंभ किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.