इंच भी जमीन तृणमूल कांग्रेस को नहीं छोड़ेंगेः मुकुल राय
भाजपा नेता मुकुल राय ने कहा इंच भी जमीन तृणमूल कांग्रेस को नहीं छोड़ेंगे। मुकुल राय पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को गांधी मूर्ति के नीचे धरना पर बैठे थे।
By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 06 Apr 2018 04:18 PM (IST)Updated: Fri, 06 Apr 2018 04:18 PM (IST)
style="text-align: justify;">कोलकाता, जेएनएन। भाजपा नेता मुकुल राय ने कहा इंच भी जमीन तृणमूल कांग्रेस को नहीं छोड़ेंगे। मुकुल राय पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को गांधी मूर्ति के नीचे धरना पर बैठे थे।
पंचायत चुनाव से पहले राज्य में शुरू हुई हिंसा के खिलाफ भाजपा ने धरना दिया है । मौके पर भाजपा नेता मुकुल राय ने कहा कि भाजपा एक-एक इंच जमीन के लिए लड़ाई करेगी। उन्होंने कहा कि आज बंगाल लहूलुहान है लेकिन आश्चर्य की बात है कि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
राज्य की मुख्यमंत्री और मंत्रियों को कुछ नहीं दिख रहा है। हमले के बाद भी मैदान में डटे रहने पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सैल्यूट किया। धरना में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, पूर्व विधायक शमिक भट्टाचार्य ,नेता देवश्री चौधरी, मीना देवी पुरोहित सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें