Move to Jagran APP

तिरंगा लिए 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' देखने हिंद सिनेमा पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर के एस्प्लेनैड स्थित आइनॉक्स समूह के हिंद सिनेमा हॉल में 'द एि

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 06:58 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 06:58 PM (IST)
तिरंगा लिए 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' 
देखने हिंद सिनेमा पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
तिरंगा लिए 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' देखने हिंद सिनेमा पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर के एस्प्लेनैड स्थित आइनॉक्स समूह के हिंद सिनेमा हॉल में 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के प्रदर्शन को लेकर मचे हंगामे के बीच रविवार को भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म देखने पहुंचे। वहीं बताया गया कि 50 से अधिक की संख्या में फिल्म देखने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झडा थाम रखा था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धि है, इसलिए सामूहिक तौर पर हम पार्टी की ओर से यह फिल्म देखने आए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में तिरंगा झडा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी थी। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, भाजपा व भारतीय सेना के समर्थन में नारेबाजी की तो वहीं पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए। हालांकि एक साथ इतनी भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने से थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन हॉल में बैठे दर्शक सहम गए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन सभी को शातिपूर्वक फिल्म देखता देख, पुलिसकर्मी वापस लौट गए। गौर हो कि बीते 11 जनवरी को 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की स्क्रीनिंग के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध प्रदर्शन व हंगामे को देखते हुए हॉल प्रबंधन खासा सक्रिय है। ऐसे में अचानक भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को तिरंगे के साथ हॉल में प्रवेश को देखते हुए, तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन किसी प्रकार का हंगामा होता न देख पुलिस वापस लौट गई। वहीं बताया गया कि 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' और 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' दोनों एक दिन दिन रिलीज की गई थी। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की वजह से दो दिनों तक हिंद सिनेमा हॉल को बंद रखना पड़ा था। इसके बाद रविवार को सिनेमा हॉल में 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' का शो शुरू किया गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.