विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में RSS का बड़ा विस्तार, मोहन भागवत के दौरे से पहले संगठन में अहम बदलाव

Published: Sat, 26 Sep 2026 09:43 PM (IST)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बंगाल में अपना विस्तार तेज करने की तैयारी में है, जिसके तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत 8 अक्टूबर को बर्द्धमान आ रहे हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मोहन भागवत 8 अक्टूबर को बर्द्धमान में संगठनात्मक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

  2. आरएसएस बंगाल में 'प्रांत' से 'संभाग' व्यवस्था लागू कर रहा है।

  3. महालया तक संघ की शाखाएं 10 हजार तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बंगाल में अपना विस्तार तेज करने की तैयारी में है। संघ प्रमुख मोहन भागवत आगामी आठ अक्टूबर को बर्द्धमान आ रहे हैं, जहां वे एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। संघ के शताब्दी वर्ष में सांगठनिक बदलाव किए जा रहे हैं। बंगाल में भी सांगठनिक विस्तार को जमीनी स्तर पर ले जाने की तैयारी है।

दक्षिण बंगाल के प्रांत प्रचार प्रमुख बिप्लव राय के अनुसार, 'प्रांत' ढांचे के जरिए संचालित होने वाले कामकाज को पुनर्गठित कर अब 'संभाग' व्यवस्था लागू की जा रही है। देशभर में इनकी संख्या बढ़ाकर करीब 110 की जा रही है। महालया तक राज्य में संघ की शाखाओं की संख्या को दोगुना कर 10 हजार तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।

एक से 10 अक्टूबर तक विशेष अभियानों के जरिए नए स्वयंसेवकों को जोड़ने की योजना है। संघ ने बंगाल के अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा से जोड़ने की अनूठी पहल की है। दो और तीन अक्टूबर को कोलकाता धन्य धान्यो ऑडिटोरियम में 'माइनॉरिटी सिटीजन फोरम' के बैनर तले एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।