Move to Jagran APP

खून से रंगे हैं मोदी के हाथ : ममता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ममता सरकार की आलोचना करने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 09:00 AM (IST)
खून से रंगे हैं मोदी के हाथ : ममता
खून से रंगे हैं मोदी के हाथ : ममता

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ममता सरकार की आलोचना करने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। एक निजी बांग्ला समाचार चैनल से बातचीत में ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ गुजरात दंगे के खून से रंगे हैं। गुजरात दंगा मोदी का राजनीतिक करियर है। देश को अब ऐसे अहंकारी और दंगाई प्रधानमंत्री की जरूरत नहीं है। उनकी विदाई की घंटी बज गई है। उन्हें भी पता है कि वह अब दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे इसलिए अपने भाषण में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के मुंह से इस तरह की बात शर्मनाक है और उससे घृणा पैदा होती है। वह अ‌र्द्ध शिक्षित हैं इसलिए इस तरह की ही भाषा बोलते हैं।

loksabha election banner

ममता ने कहा कि नोटबंदी लागू कर मोदी ने देश को तबाह किया है। नोटबंदी बड़ा आर्थिक घोटाला है। विपक्ष के जो नेता विरोध कर रहे हैं, उनके पीछे सीबीआइ को लगा दिया जा रहा है। भाजपा राजनीति करने योग्य नहीं है। वह गोरक्षा और दंगा लगाने का काम करती है। ¨हदू से मुसलमान को लड़ाना और ¨हदू-¨हदू के बीच विभेद पैदा करना भाजपा का काम है। ऐसी पार्टी के नेताओं को दूसरे राजनीतिक दल के नेताओं पर अंगुली उठाने का कोई अधिकार नहीं है। बंगाल में भाजपा का कोई नेता नहीं है इसलिए अन्य प्रदेशों से नेताओं को लाकर यहां सभा कराई जा रही है। भीड़ जुटाने के लिए स्पेशल ट्रेनों से लोगो को लाया जा रहा है। भाजपा का पार्टी कार्यालय शॉपिंग माल हो गया है। सभा में भीड़ जुटाने के लिए धन खर्च किया जा रहा है। ममता ने आगे कहा कि सभी विपक्षी दल मोदी को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट हो गए हैं। जनता भी एकजुट हो रही है। सबका उद्देश्य एक ही है-'मोदी हटाओ देश बचाओ।'

ममता ने मोदी पर बंगाल की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज चुका रही है लेकिन केंद्र सरकार बंगाल की एक पैसे की मदद नहीं कर रहा है। राज्य में ताजपुर और गंगासागर में पोर्ट केंद्र ने जलन के कारण तैयार नहीं किया लेकिन बंगाल ही देश को राह दिखाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह नागरिक संशोधन बिल को वापस लेने की मांग पर अडिग हैं। असम में एनएआरसी से 22 लाख ¨हदू और 23 लाख मुस्लिम बंगाली नागरिकों का नाम हटा दिया गया है। पूरा उत्तर-पूर्व भारत सुलगने लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारधा चिटफंड घोटाले और नारद स्टिंग कांड का भय दिखाने से कुछ नहीं होगा। बंगाल में 1980 से चिटफंट कंपनियों का कारोबार चल रहा था। 2011 के पहले उनकी जांच क्यों नहीं हुई? मुख्यमंत्री ने चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो उन्हें कोई जेल भेजकर दिखाए। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भी राज्य सरकार की आलोचना करने पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा के नेता हैं तो ऐसा करेंगे ही। राजनाथ के बेटे के खिलाफ भी तो एफआइआर दर्ज करके रखा गया है। मोदी को दिल्ली और योगी को उत्तर प्रदेश संभालने के बारे में सोचना चाहिए। मोदी के जाने का समय हो गया है। बंगाल के बारे में वह नहीं सोचे तो अच्छा है। ममता ने कहा कि अभी मेरा कार्यकाल खत्म होने में समय लगेगा लेकिन मोदी के जाने का समय हो गया है और इस बार उनकी विदाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.