पश्चिम बंगाल में ऑनलाइन हुआ विवाह पंजीकरण
प बंगाल सरकार ने विवाह पंजीकरण को सुगम करने को ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था कर दी है। बंगाल ऑनलाइन पंजीकरण सक्षम करने वाला दूसरा राज्य बन गया है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 02:21 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 02:21 PM (IST)
कोलकाता, जेएनएन। पश्चिम बंगाल सरकार ने विवाह पंजीकरण को सुगम करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था कर दी है। राज्य के कानून विभाग की ओर से इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार बंगाल भारत में विवाह के ऑनलाइन पंजीकरण को सक्षम करने वाला दूसरा राज्य बन गया है।
हालांकि अभी भी पंजीकरण का अंतिम चरण (तीन गवाहों की उपस्थिति में फॉर्म पर हस्ताक्षर) ऑफलाइन किया जाना है। इस तरह का पहला पंजीकरण 9 दिसम्बर को हुआ था। विवाह पंजीकरण की वर्तमान प्रणाली मई 2019 तक जारी रहेगी|
विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जून 2019 से सभी पंजीकरण अनिवार्य रूप से ऑनलाइन किए जाएंगे।
बताया गया है कि विधि विभाग के तहत विवाह का पंजीकरण किया जाता है। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। हिंदू विवाह अधिनियम के तहत राज्य में हर साल लगभग 1.3 लाख विवाह पंजीकृत होते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें