मनोज मुंतशिर ने अपनी प्रस्तुति से कोलकाता वासियों का मन मोहा, शानदार कविताओं और मनमोहक संवादों पर झूमे दर्शक
मनोज मुंतशिर को सुनने के लिए दर्शकों से खचाखच भरे साइंस सिटी आडिटोरियम तालियों की गूंज से गूंज उठा। उनके सरल छंद श्रोताओं के दिलों को छू गए। इस दौरान उनके साथ लोकप्रिय गायक आशीष कुलकर्णी और इशिता विश्वकर्मा ने भी अपनी गायकी से दर्शकों का मन मोह लिया।
जागरण संवाददाता, कोलकाता। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 के अवसर पर बुधवार को श्री राम सेवा समिति ट्रस्ट, एकल श्रीहरि सत्संग समिति, साल्टलेक सांस्कृतिक संसद और हरियाणा सेवा सदन के संयुक्त तत्वाधान में कोलकाता के साइंस सिटी आडिटोरियम में मां, मातृभूमि और मोहब्बत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान तेरी मिट्टी में मिलजावा जैसे गीतों के लोकप्रिय गीतकार, प्रख्यात कवि व पटकथा लेखक शब्दयोगी मनोज मुंतशिर शुक्ला ने अपनी शानदार कविताओं और मनमोहक संवादों की प्रस्तुतियों से कोलकाता के दर्शकों का दिल जीत लिया।
आशीष कुलकर्णी और इशिता विश्वकर्मा ने भी जीता दर्शकों का दिल
मुंतशिर को सुनने के लिए दर्शकों से खचाखच भरे साइंस सिटी आडिटोरियम तालियों की गूंज से गूंज उठा। उनके सरल छंद श्रोताओं के दिलों को छू गए। इस दौरान उनके साथ लोकप्रिय गायक आशीष कुलकर्णी और इशिता विश्वकर्मा ने भी अपनी गायकी से दर्शकों का मन मोह लिया।
(स्त्रोत : जागरण)
कार्यक्रम में कई उद्योगपति और समाजसेवी शामिल हुए
कार्यक्रम में इन सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों, दानदाताओं आदि ने सहभागिता की और कोलकाता के अधिकांश प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी इसमें शामिल हुए। शुरुआत में दीप प्रज्वलन सजन कुमार बंसल, कार्यक्रम अध्यक्ष, विश्वनाथ सेकसरिया, मुख्य वक्ता, दीनदयाल गुप्ता, मुख्य अतिथि, सत्यनारायण देवरिया ने किया।
इस आयोजन को बाल व्यास आचार्य श्रीकांतजी शर्मा का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रह्लाद राय अग्रवाल, रमेश कुमार सरावगी, गोविन्दराम अग्रवाल, ललित बेरीवाल, प्रदीप तोदी, बनवारी लाल सोती एवं अन्य लोग उपस्थित थे।