Move to Jagran APP

महिला ने युवक की हत्या कर लाश को दफनाया, गिरफ्तार

- थाने पहुंच कर पुलिस के समक्ष खुद कबूला अपना अपराध - तीन दिन बाद जमीन खोद कर निकाली गई सड़ी

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 05:34 PM (IST)
महिला ने युवक की हत्या कर 
लाश को दफनाया, गिरफ्तार
महिला ने युवक की हत्या कर लाश को दफनाया, गिरफ्तार

- थाने पहुंच कर पुलिस के समक्ष खुद कबूला अपना अपराध

loksabha election banner

- तीन दिन बाद जमीन खोद कर निकाली गई सड़ी गली लाश

जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले उस्ती थानांतर्गत सराची गांव में एक महिला द्वारा एक युवक की हत्या कर शव केले के बगीचे में दफना दिए जाने की घटना प्रकाश में आई है। मृतक की पहचान तपन साव के रूप में हुई। यही नहीं, शनिवार की रात महिला खुद उस्ती थाने पहुंची और पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल किया। बताया कि शराब के नशे में दुष्कर्म करने पहुंचा था इस लिए उसकी हत्या कर शव घर के पीछे केले के बगान में दफना दी। इसके बाद पुलिस रात में ही महिला को लेकर मौके पर पहुंची और जमीन खोद कर सड़ी गली लाश बाहर निकाली गई। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही आरोपित महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने बताया कि पड़ोसी तपन आए दिन परेशान करता था। छेड़खानी और कुप्रस्ताव देता, लेकिन हर बार उसकी हरकतों को नजर अंदाज कर देती थी। लेकिन विगत गुरुवार की रात वह शराब के नशे में उसके घर में पहुंच गया। वह उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा, तभी धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। बाद में घर के पीछे से केले के बगीचे में शव दफना दिया। पर शनिवार की सुबह वहां से दुर्गध आने लगी। इसके बाद रात में महिला थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए शव दफनाए जाने की जानकारी दी। बाद में पुलिस ने शव जमीन ने निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक तपन के भाई का आरोप है कि पुरानी शत्रुता के चलते महिला ने उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पता लगाने में जुटी है कि तपन की हत्या और शव दफनाने में किसी बाहरी व्यक्ति ने तो मदद नहीं की है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.