अत्याधुनिक सुधार गृह का उद्घाटन करेंगी ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को बारुईपुर में एक अत्याधुनिक सुधार गृह का उद्घाटन करेंगी। इस सुधार गृह (जेल) में कुल (जी + 2) तीन माले हैं।
By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 12:02 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 12:02 PM (IST)
जासं, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को बारुईपुर में एक अत्याधुनिक सुधार गृह का उद्घाटन करेंगी। इस सुधार गृह (जेल) में कुल (जी + 2) तीन माले हैं।
उद्घाटन के बाद यहां अलीपुर सेंट्रल सुधार जेल के कुछ कैदियों को स्थानांतरित किया जाएगा। यहां अंडरट्रायल और दोषी दोनों कैदियों को रखने की सुविधा है।
उक्त सुधार गृह के निर्माण कार्य के लिए 250 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। बाद में यहां कुछ अन्य सुविधाओं को भी उपलब्ध कराया जाएगा। यहां सीसीटीवी कैमरे और अन्य अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की भी व्यवस्था है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें