Move to Jagran APP

सालों से देश को एकजुट रख रहा है 'जन गण मन' : ममता

तृणमूल प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रगान जन गण मन ने देश के लोगों को एकजुट किया है और सालों से उन्हें प्रेरित कर रहा है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 10:51 AM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 10:51 AM (IST)
सालों से देश को एकजुट रख रहा है 'जन गण मन' : ममता
सालों से देश को एकजुट रख रहा है 'जन गण मन' : ममता
जासं, कोलकाता । तृणमूल प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रगान 'जन गण मन' ने देश के लोगों को एकजुट किया है और सालों से उन्हें प्रेरित कर रहा है।

मालूम हो कि यह गीत नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था और पहली बार 1911 में गाया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गीत आजादी के लिए देश के संघर्ष में बंगाल की भूमिका को दिया गया सम्मान है।

loksabha election banner

गुरुवार को सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया, 'जन गण मन 1911 में आज ही के दिन पहली बार गाया गया था। हमारा राष्ट्रगान हमें एकजुट करता है और सालों से देश को प्रेरित कर रहा है।'

उन्होंने कहा, 'रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखे गए गीत को राष्ट्रगान चुनना आजादी के आंदोलन में बंगाल की अहम भूमिका को सम्मान देना भी है।' 

उल्लेखनीय है कि संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को 'जन गण मन' को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रगान चुना था। इस गीत का हिंदी में अनुवाद आबिद अली ने किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.