ममता ने की केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 01:37 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 01:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया-'अकेले शब्द पर्याप्त नहीं हैं। फिर भी मैं केरल के सभी भाईयों और बहनों को बताना चाहती हूं कि हमारे विचार और प्रार्थनाएं आप सभी के साथ हैं। उन परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। केरल में बाढ़ से जूझ रहे लोगों को ताकत मिले।'
गौरतलब है कि केरल में 29 मई से हो रही भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे राज्य में 82,442 लोगों को पानी के डूबे इलाकों से बचाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें